Posts

Showing posts from December, 2023

सिरपुर (छत्तीसगढ़) से प्राप्त देवी पार्वती जी की एक रोचक प्रतिमा!!!

Image
 प्रतिमा निर्माण शिल्प कला का एक बेजोड़ उदाहरण है। अनेकों प्रतिमाओं की कलात्मकता मन को हर लेती हैं। कुछ प्रतिमाओं में जीवनोपयोगी शिक्षाऐं भी होती है। अनेकों प्रतिमाएं बहुत ही दुर्लभ और रोचकता लिए होती है। ऐसी ही अत्यंत दुर्लभ और रोचक प्रतिमा है, सिरपुर से प्राप्त देवी पार्वती की प्रतिमा।  आप इस प्रतिमा का चित्र देखिए -  - Sclupture Art Of Sirpur, Plate LIV, C , page no. 202  इस प्रतिमा में देवी पार्वती के साथ - साथ अनेकों वस्तुओं और प्राणियों का लघु चित्रण भी हुआ है। प्रतिमा के दायीं ओर शुभ सूचक प्रतीक है ंं जैसे - यज्ञकुंड, शिवलिंग,कच्छप। इसी प्रकार बायीं ओर भी शुभ सूचक चिन्ह हैं जैसे - श्री गणेश जी, परिचारिका, नीचें की ओर सिंह और एक शुभ शकुन सूचक छिपकली।  प्रतिमा के ऊपर की ओर दो चक्रों के मध्य मातृकाओं के शीर्षों को दिखलाया गया है। मुख्य देवी पार्वती जी को द्विभुज और कमलासन पर खड़ा दर्शाया गया है। अनेकों प्रतिकों सहित यह दुर्लभ प्रतिमा लगभग ६ - ७ शताब्दी की है।  प्रतिमा में शकुन शास्त्र का प्रयोग भी दृष्टिगोचर होता है। इसमें बायीं ओर छिपकली की आकृति ...